Saturday, 15 December 2012

रिश्ते......

  
रिश्ते का नाम होना कितना जरूति है....? 
इतना जरूरी है या बहूत जरुरी है.....? 
उसे रिश्ते का नाम नही पता, पर प्यार पता है, 
और  किसी को खुश करने की कोशिश में वो 
'उसे ' ही तकलीफ दे रहा है,  
प्यार का कोई नाम नही होता ,
पर प्यार का सम्मान जरूरी होता है, 
'इंसान के  पास प्यार होना चाहिए ,
रिश्ता माएने  नही रखता 
किसी को अपने जानवर से भी प्यार है, 
वो तो फिर भी इंसान है' 

कुछ शब्दों के गलत इस्तेमाल से प्यार को खोना आखिर क्या है? 

क्या प्यार में शब्दो का इस्तेमाल कितना जरूरी होता है? 

सामाजिकता और नैतिकता क्या इतने बुरे शब्द हैं?

सवाल कई हैं जवाब हैं.........
जवाब  नही है.....!!

Tuesday, 9 October 2012

हज़ारो जवाबो  से अच्छी तो हमारी ख़ामोशी.......
ना जाने कितने सवालों की आबरू रखे .........!!

Monday, 30 July 2012

.......अज़ीज़......

ज़िदगी जीने  के लिए जो भी सबसे ज्यदा जरूरी क्या है ?
दो पल रुको, कई सदियों से हो रहे माहौल कोम समझो....
शायद कई बाते मन में आए पर जो सबसे ज्यादा जरूरी है...
शायद वो है, कुछ लोगो का लगाव, 
कुछ लोग प्यार भी बोलते हैं।..
एक बार फिर से अपनी ज़िन्दगी को पीछे लो ,
और वो जो तुम्हे सबसे ज्यादा अज़ीज़ है .....
क्या आज भी वो तुम्हारे सामने हैं, 
ये कोई सवाल नही है, ये एक जवाब है.....
क्यों की जो अज़ीज़ है उसे नही पता,
पर जिसके लिए है वो जानता है........

Sunday, 12 February 2012

..........कुछ .............


होता कुछ भी हो पर वैसा कभी होता नहीं
कौन क्या सोचता है ये आप की सोंच जैसा होता नहीं

कुछ भी हो वो कभी किसी को अपना समझते नहीं
हम कितनी भी जफा करले वो हमसे वफ़ा कभी करते नहीं

हर बार जैसा सोचता हुं वैसा कभी होता नहीं
कितना भी कोशिश करूँ हमारा कोई होता नहीं...

Wednesday, 8 February 2012

...........घर का न घाट का..........

सच ही कहा है किसी ने ..... 
....धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का.....
क्यों की अक्सर  ऐसा होता है 
की हम दो तर्क के बीच उलझ जाते है,
अक्सर ऐसा होता है.
कभी दो लोगों की वजह से भी ऐसा होता,
समझना ये मुश्किल हो जाता है 
कौन सही है और कौन गलत,
असल में ये भी मुश्किल नही है,
हम किसी गलत या सही में ये बता सकते है 
और
किसी एक को चुन भी सकते हैं.
लेकिन किन्ही दो सही इंसानों में, 
और गलत इंसानों में
सही और गलत का चुनना बहुत मुश्किल हो जाता है.
बहुत  ज्यादा....मुश्किल..